फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमदार तरीके से बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 11500 के पार

Thu, 28 Mar 2019 04:33 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकिंग, फाइनेंस, टेलीकॉम और आईटी शेयरों की तेज लिवाली के कारण बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, जबकि निफ्टी फिर से 11,500 के स्तर पर पहुंचा। इस वित्त वर्ष के मार्च शृंखला के अनुबंध खत्म होने से निवेशकों का रुझान प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 38,208.30 अंक के सकारात्मक स्तर पर खुला। पूरे कारोबार के दौरान सेंसेक्स सकारात्मक स्तर पर ही रहा। अंत में निवेशकों की ओर से खरीद बढ़ने के कारण सेंसेक्स 412.84 अंक यानी 1.08 फीसदी चढ़कर 38,545.72 अंक पर बंद हुआ।

वहीं, एनएसई निफ्टी 124.95 अंक यानी 1.09 फीसदी चढ़कर 11,570 अंक पर बंद हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स में एचसीएल टेक, एसबीआई, आईटीसी, भारती एयरटेल, सन फार्मा, यस बैंक, एक्सिस बैंक, टीसीएस, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस के शेयरों में 3.84 फीसदी का उछाल देखा गया।
विज्ञापन


वहीं, टाटा स्टील, ओएनजीसी, बजाज ऑटो, पावरग्रिड, एमएंडएम और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में 1.73 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। शुद्ध आधार पर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को 1,481.11 करोड़ रुपये के शेयरों की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने शुद्ध रूप से 134.92 करोड़ रुपये की खरीद की।

इसके अलावा एशिया में हांगकांग के शेयर बाजार में 0.16 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जबकि जापान का निक्की 1.61 फीसदी गिरा। साथ ही कोरिया के कोस्पी में भी 0.82 फीसदी की गिरावट रही। 

विज्ञापन

सोना 35 रुपये बढ़कर 33,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

स्थानीय सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को कमजोर वैश्विक रुख की अनदेखी करते हुए घरेलू मांग बढ़ने के कारण सोना 35 रुपये की तेजी के साथ 33,095 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। अखिल भाारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की कमजोर मांग से चांदी 270 रुपये के नुकसान के साथ 38,850 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। बाजार सूत्रों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में तेजी रही लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख ने लाभ को सीमित कर दिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1,310.78 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी का भाव 15.32 डॉलर प्रति ट्राय औंस रह गया। सोने में करीब 0.15 फीसदीऔर चांदी में 0.16 फीसदी की गिरावट आई।

स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी तथा 99.5 फीसदी शुद्धता के सोने का दाम 35-35 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 33,095 रुपये और 32,925 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। पिछले दो कारोबारी सत्रों में सोने में 160 रुपये की गिरावट आई थी।

हालांकि, गिन्नी का भाव 26,400 रुपये प्रति आठ ग्राम पर पूर्ववत रहा। इसके विपरीत चांदी हाजिर भाव 270 रुपये की हानि के साथ 38,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलिवरी की कीमत 281 रुपये गिरकर 38,002 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 

हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपये और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर यथावत रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें