सोमवार को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली और सेंसेक्स 293 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 97 अंकों की तेजी देखने को मिली। सोना आज डिमांड होने के कारण 100 रुपये महंगा हो गया।
सेंसेक्स 35208 अंक और निफ्टी 10715 पर बंद हुआ। हैवीवेट एचयूएल, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, एसबीआई, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयरों में बढ़त से मार्केट को सपोर्ट मिला है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.47 फीसदी टूटा है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.30 फीसदी बढ़कर 25,721.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सराफा बाजार में आई 100 रुपये की तेजी
मजबूत वैश्विक संकेतों के साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं द्वारा निरंतर खरीद के चलते सराफा बाजार में उछाल आया है, सोने का भाव 100 रुपये मजबूत होकर 32,180 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। तो वहीं सिक्का निर्माताओं व औद्योगिक इकाइयों की ओर से बढ़ते उठाव के कारण चांदी भी 100 रुपये की तेजी के साथ 40,600 रुपये प्रति किलोग्राम जा पहुंची।
सिंगापुर में सोना 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 1,316.30 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.09 फीसदी बढ़कर 16.51 डॉलर प्रति औंस हो गई। देश की राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाले प्रत्येक सोने की कीमत 100 रुपये की गति के साथ क्रमश: 32,180 रुपये व 32,030 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई।
सोने की एक गिन्नी (आठ ग्राम) के दाम भी 100 रुपये की उछाल के साथ 24,800 रुपये जा पहुंचे। साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी होने वाली चांदी की कीमत 820 रुपये बढ़कर 39,915 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वही चांदी के प्रति सैकड़ा सिक्कों के भाव बिना किसी बदलाव के लिवाल भाव 75,000 रुपये व बिकवाल भाव 76,000 रुपये पर ही टिके रहें।