बुधवार को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 160 अंकों की तेजी के साथ खुला, वहीं निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिली। हालांकि रुपया एक बार फिर से 71 के करीब पहुंच गया।
सेंसेक्स 166 अंक की मजबूती के साथ 35,679 के स्तर पर और निफ्टी 36 के उछाल के साथ 10,722 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दिग्गज शेयरों में जी एंटरटेनमेंट, हीरो मोटो, इंडसइंड बैंक, टाइटन, सिप्ला, इंफोसिस, आईटीसी और सन फार्मा 4.6-1 फीसदी तक चढ़े हैं। मिडकैप शेयरों में रिलायंस कैपिटल, मैक्स फाइनेंशियल, ओरेकल फाइनेंशियल और एम्फैसिस 2-1.5 फीसदी तक बढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में एक्सिसकैड्स, आधुनिक, वाडीलाल, प्राइम फोकस और पटेल इंजीनियरिंग 7.9-5.7 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
12 पैसे टूटा रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 70.88 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपये में मंगलवार मजबूती देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 11 पैसे चढ़कर 70.76 के स्तर पर बंद हुआ था।