फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, रुपये में भी मामूली कमजोरी

Tue, 27 Nov 2018 10:09 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार में मंगलवार को सपाट शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स 20 अंकों की गिरावट के साथ 35,333 के स्तर पर और निफ्टी 11 अंकों की कमजोरी के साथ 10,618 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुस्ती ही दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट नजर आ रहा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त दिख रही है।

निफ्टी पर यह शेयर चढ़े

निफ्टी 50 की बात करें तो यस बैंक में सबसे ज्यादा लगभग 2 फीसदी की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। वहीं इन्फोसिस, सनफार्मा, आयशर मोटर्स, एचसीएल टेक में 1 से 1.50 फीसदी की मजबूती दिख रही है।
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे घटकर 70.89 के स्तर पर खुला है। खुलने को बाद रुपये में कमजोरी और बढ़ गई है और ये 71 के स्तर के बहुत करीब नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें