शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़ोतरी के साथ खुले। सेंसेक्स 103 अंक की तेजी के साथ 35,364 के स्तर पर और निफ्टी 22 अंक की बढ़त के साथ 10,639 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सुस्ती का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स सपाट नजर आ रहा है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी बढ़ा है।
दिग्गज शेयरों में सिप्ला, एचसीएल टेक, भारती इंफ्राटेल, सन फार्मा, ग्रासिम, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस 2.2-1 फीसदी तक उछले हैं। मिडकैप शेयरों में अजंता फार्मा, राजेश एक्सपोर्ट्स, वॉकहार्ट, फेडरल बैंक और ब्लू डार्ट 3.4-1.7 फीसदी तक चढ़े हैं। मिडकैप शेयरों में अजंता फार्मा, राजेश एक्सपोर्ट्स, वॉकहार्ट, फेडरल बैंक और ब्लू डार्ट 3.4-1.7 फीसदी तक चढ़े हैं।
रुपये की सपाट शुरुआत
डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 1 पैसे की कमजोरी के साथ 71.99 के स्तर पर खुला है। वहीं गुरुवार कारोबार में रुपये में जोरदार मजबूती आई थी और ये 33 पैसे की बढ़त के साथ 71.98 के स्तर पर बंद हुआ था।