मंगलवार के मुकाबले बुधवार को भी शेयर बाजार में किसी तरह का सुधार देखने को नहीं मिला और ये गिरावट के साथ ही खुला। कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही कमजोरी के साथ खुले।
बीएसई का सेंसेक्स 30938 और एनएसई का निफ्टी 9510 के स्तर पर खुला। अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट, कच्चे तेल में दबाव के कारण मार्केट में कमजोरी देखने को मिली।
स्मॉलकैप लाल तो मिडकैप में दिखा हरा निशान
बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहा है तो मिडकैप इंडेक्स मे थोड़ी सी तेजी देखने को मिली। ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिल रही है।
निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 0.9 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 0.09 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 0.2 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि आईटी, मेटल और फार्मा शेयर बाजार को सपोर्ट दे रहे हैं। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.4 फीसदी, मेटल इंडेक्स 0.3 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 0.1 फीसदी की बढ़त दिखा रहे हैं।
रुपये में भी दिखी कमजोर शुरुआत
रुपया की कमजोर शुरुआत सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को रुपए की कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की गिरावट के साथ 64.55 के स्तर पर खुला।