फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकवाली के चलते शेयर बाजार 180 अंक टूटा, निफ्टी 63 अंक गिरकर 9511 पर हुआ बंद

Tue, 27 Jun 2017 04:05 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुले, लेकिन दोपहर में लुढ़क गए। शाम को बंद होते वक्त बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी में क्रमशः 179 और 63 अंकों की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 30958 अंक और निफ्टी 9511 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


इन इंडेक्स में पहले दिखी बढ़त, फिर गिरावट
शेयर बाजार में सुबह के वक्त जिन इंडेक्स में बढ़त देखी गई ती वो भारी बिकवाली के चलते गिर गए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 115 अंक यानि 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 14,469 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 1.3 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,455.6 के स्तर पर बंद हुआ है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 241 अंक यानि 1.6 फीसदी टूटकर 15,141 के स्तर पर बंद हुआ है।

बाजार में सबसे ज्यादा पीएसयू बैंकों के शेयरों में गिरावट देखी गई। इसके अलावा ऑटो, आईटी, मीडिया, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 1.4 फीसदी गिरकर 23,216.25 के स्तर पर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 0.6 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 1 फीसदी और मीडिया इंडेक्स में 2.7 फीसदी की कमजोरी आई है। बीएसई के रियल्टी इंडेक्स में 1.4 फीसदी, कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1.2 फीसदी और पावर इंडेक्स में 0.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


3 पैसे लुढ़ककर बंद हुआ रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे बढ़कर 64.48 के स्तर पर खुला। वहीं शाम को यह तीन पैसे की कमजोरी के साथ 64.49 पैसे पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें