फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑलटाइम हाई पर पहुंचा सेंसेक्स, 66 डॉलर के पार हुआ कच्चा तेल का दाम

Wed, 27 Dec 2017 10:18 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार में साल के आखिरी कारोबारी हफ्ते में तेजी का सिलसिला दूसरे दिन भी बना रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अपने ऑलटाइम हाई स्तर पर खुलें। बाजार में तेजी से सेंसेक्स ने पिछले लेवल को तोड़ते हुए 34109.46 का हाई बनाया।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स का रिकॉर्ड हाई लेवल 34,061.28 था। एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 10 अंक गिरकर 10,522 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कच्चे तेल में दिखी तेजी
इस तेजी के बीच ब्रेंट क्रूड में भी बढ़त देखने को मिली। कच्चा तेल प्रति बैरल 66 डॉलर के पार चला गया। इस वजह से आगे चलकर देश में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन


इन शेयरों में दिखी खरीददारी
मिडकैप औऱ स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीददारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.34 फीसदी बढ़ा है। मिडकैप शेयरों में आरकॉम, वॉकहार्ट फार्मा, डिविस लैब, जिंदल स्टील, टाटा केमिकल्स, बजाज होल्डिंग, 3एम इंडिया, रिलायंस पावर 21.66-1.51 फीसदी तक बढ़े।

रुपये में दिखी तेजी
डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 64.06 के स्तर पर खुला। मंगलवार को रुपया हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे कमजोर होकर 64.08 पर बंद हुआ। हालांकि रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ 64.03 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें