फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35354 पर खुला सेंसेक्स, रुपये में जारी है गिरावट का दौर

Thu, 10 May 2018 09:59 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी और एशियाई बाजारों के तेजी के साथ खुलने का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। सेंसेक्स 100 अंकों की मजबूती के साथ खुला। वहीं निफ्टी भी 10780 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। इन सबके बीच रुपये में गिरावट का दौर लगातार बना हुआ है। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 35354 पर कारोबार करते हुए देखा गया। एनएसई पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करता दिख रहा है। हैवीवेट शेयरों में ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, सन फार्मा, भारती एय़रटेल में तेजी देखने को मिल रही है।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.26 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। मिडकैप शेयरों में फ्यूचर रिटेल, एमएफएसएल, एमफैसिस, पेज इंडस्ट्रीज, एबीएफआरएल, एलटीआई, नेरोलैक पेंट्स, टीवीएस मोटर्स 0.91-4.12 फीसदी तक बढ़े हैं। 
विज्ञापन


रुपये में कमजोरी
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 7 पैसे घटकर 67.33 के स्तर पर खुला है। वहीं कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 67.26 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें