फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स 33800 के पार, निफ्टी में दिखी 24 अंकों की मजबूती

Fri, 22 Dec 2017 09:51 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजारों में अच्छी तेजी के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स 88 अंक बढ़कर 33,840 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 24 अंक चढ़कर 10,465 अंक पर खुला। रियल्टी, मीडिया, ऑटो, पीएसयू बैंक, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी आई है। 
विज्ञापन


बैंक निफ्टी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 25,593 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि आईटी और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में दबाव नजर आ रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी तक मजबूत हुआ है।

रुपया बिना बदलाव के खुला
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को रुपये की सपाट शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 64.05 के स्तर पर खुला। गुरुवार को रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ 64.05 के स्तर पर बंद हुआ। दरअसल, डॉलर में आई गिरावट का फायदा रुपये को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें