फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 17850 के नीचे

Wed, 11 Jan 2023 04:45 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 से अधिक अंकों की गिरावट दिखी। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, HCL टेक्नोलॉजी और मारुति जैसी कंपनियों के शेयरों में मजबूती दिख रही है। एयरटेल के शेयरों में 3% की गिरावट दिख रही है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार (11 जनवरी 2023) को हरे निशान में बाजार की शुरुआत होते ही दबाव दिखने लगा और सेंसेक्स 200 अंकों तक फिसलता नजर आया। बुधवार को सेंसेक्स 19 अंक चढ़कर 60134, निफ्टी 10 अंक ऊपर 17924 और बैंक निफ्टी 42071 के लेवल पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 से अधिक अंकों की गिरावट दिखी। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, HCL टेक्नोलॉजी और मारुति जैसी कंपनियों के शेयरों में मजबूती दिख रही है। एयरटेल के शेयरों में 3% की गिरावट दिख रही है वहीं दूसरी ओर अदाणी विल्मार के शेयरों में 3% का उछाल है।

विज्ञापन

# डॉलर के मुकाबले मुजबूती के साथ खुला रुपया 
रुपया 0.05% मजबूत होकर 81.7400 प्रति डॉलर पर खुला। पिछले ट्रेडिंग सेशन में यह 81.7850 के लेवल पर बंद हुआ था।
 

Trending Videos

# बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
 

# निफ्टी50 के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर 

# निफ्टी के अलग-अलग सेक्टर्स में बुधवार को इस तरह होता दिखा कारोबार 
विज्ञापन

# जेपी मॉर्गन ने एयरटेल को अंडरपरफॉर्म कैटेगरी में डाला, टूटे शेयर
रेटिंग एजेंसी जेपी मॉर्गन ने भारती एयरटेल को ओवरवेट से अंडरपरफॉर्म कैटेगरी में डाउनग्रेड कर दिया है। इसके टार्गेट प्राइस को भी पहले के 860 रुपये से घटाकर 710 रुपये कर दिया गया। रेटिंग में कमजोरी के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट दिख रही है। हालांकि जेफरीज ने इसमें होल्ड की सलाह दी है पर टारगेट 855 रुपए से घटाकर 850 रुपए कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें