# अमेरिकी बाजार में चार दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक, क्रूड ऑयल 80 डॉलर के नीचे
इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार में चार दिनों से जारी गिरावट थम गई और अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। डाओ जोन्स में 92 अंकों की तेजी दर्ज की गई। नैस्डैक फ्लैट रहा और S&P 500 में 0.10 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। एनर्जी सेक्टर के शेयरों में तेजी के कारण बाजार हरे निशान में बंद होने में सफल रहा। बैंक ऑफ जापान ने यील्ड के लिए टार्गेट बढ़ा दिया है, जिसके कारण निक्केई पर दबाव दिखा। निक्केई में 230 अंकों की यानी 0.90 फीसदी की गिरावट आई। कोरिया के कोप्सी में 0.25 फीसदी की तेजी दिखी। वहीं एसजीएक्स निफ्टी इस समय 45 अंकों की तेजी के साथ 18470 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इससे भारतीय बाजार के मजबूत बने रहने के आसार हैं। डॉलर इंडेक्स में 0.72 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 103.60 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल फिर से 80 डॉलर के नीचे पहुंच गया है। ग्लोबल मार्केट में सोना 1827 डॉलर प्रति आउंस के भाव पर पहुंच गया है।
# निफ्टी के अलग-अलग सेक्टर्स में दिख रही मजबूती
बुधवार के कारोबारी सेशन में बाजार में बैंकिंग, ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में तेजी है। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, विप्रो, टाटा मोटर्स और इन्फोसिस जैसे शेयर मजबूती के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं।