महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद सोमवार को शेयर बाजार खुलने पर अच्छी बढ़त दिखी। हफ्ते को पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स सेंसेक्स 1,249.86 (1.57%) अंक चढ़कर 80,315.02 पर पहुंच गया। निफ्टी 379.71 (1.59%) अंक मजबूत होकर 24,286.95 पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 8.66 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 441.37 लाख करोड़ रुपये हो गया। बाजार में मजबूती के रुख के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे मजबूत होकर 84.35 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
महाराष्ट्र में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार को बहुमत मिलने के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों में तेजी आई। निफ्टी 50 इंडेक्स 1.45 फीसदी या 346.30 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 24,253.55 अंकों पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 1,076 अंक या 1.36 फीसदी की बढ़त के साथ 80,193.47 अंकों पर खुला। विशेषज्ञों के अनुसार चुनाव परिणामों का आज बाजारों पर असर पड़ता है और अगर पिछले रुझानों को देखा जाए तो महाराष्ट्र राज्य चुनावों में भाजपा की वापसी के बीच बाजारों में कुछ तेजी देखने को मिल सकती है।