फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत; सेंसेक्स 34 अंक मजबूत हुआ, निफ्टी 25000 पर टिका

Tue, 27 Aug 2024 09:30 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर सेंसेक्स 49.04 (0.06%) अंकों की बढ़त के साथ 81,744.14 पर जबकि निफ्टी 9.41 (0.04%) अंकों की बढ़त के साथ 25,020.00 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 80 डॉलर प्रति डॉलर के पार पहुंचने के बीच घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में जहां सेंसेक्स में 30 अंकों की बढ़त दर्ज की गई वहीं निफ्टी 25000 के स्तर पर टिके रहने पर सफल रहा।

विज्ञापन


सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर सेंसेक्स 49.04 (0.06%) अंकों की बढ़त के साथ 81,744.14 पर जबकि निफ्टी 9.41 (0.04%) अंकों की बढ़त के साथ 25,020.00 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। 

व्यापक बाजार में खरीदारी दिख रही है। आईटी, फर्मा, कंज्यूमर और मीडिया सेक्टर के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। ब्लूचिप कंपनियों में एचसीएलटेक टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार कर रहा है। इसमें 1.5% की बढ़त दर्ज की गई। टाटा समूह के शेयरों में रिटेलर ट्रेंट के शेयर जिसे निफ्टी में 30 सितंबर से जगह मिलने जा रही है निवेशकों की नजर बनी हुई है। कंपनी ने 470 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें