Sensex Opening Bell: शुक्रवार को भी बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर खुले। इस दौरान 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में करीब 250 अंकों तक की गिरावट दर्ज की गई जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 70 अंक फिसलकर 19550 के नीचे पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा बिकवाली एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर के शेयरों में दिखी।
कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी कमजोर शुरुआत हुई है। शुक्रवार को भी बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर खुले। इस दौरान 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में करीब 250 अंकों तक की गिरावट दर्ज की गई जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 70 अंक फिसलकर 19550 के नीचे पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा बिकवाली एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर के शेयरों में दिखी। इससे पहले गुरुवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई सेंसेक्स 247 अंक नीचे 65,629 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ था। इससे पहले वैश्विक बाजार में डाओ 250 अंक और नैस्डैक में 128 अंक की गिरावट दर्ज की गई। फेड के प्रमुख पॉवेल के बयान से 10Y US बॉन्ड यील्ड 5% के पास पहुंच गया। वहीं कच्चा तेल मजबूत होकर $93 के ऊपर पहुंच गया।
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे टूटकर 83.18 पर पहुंचा
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच विदेशी पूंजी निकासी जारी रहने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे गिरकर 83.18 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि शेयर बाजार की नकारात्मक धारणा और डॉलर के मजबूत होने से भी भारतीय मुद्रा प्रभावित हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 83.17 पर खुली और फिर 83.20 रुपये प्रति डॉलर के निम्नतम स्तर को छू गई। बाद में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.18 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार करता दिखा।