फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bonus Market Update: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 298 अंक गिरा, निफ्टी में भी गिरावट

Thu, 30 Oct 2025 09:36 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 368.97 अंक उछलकर 84,997.13 अंक पर बंद हुआ, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 117.70 अंक की बढ़त के साथ 25,053.90 पर बंद हुआ।
 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी पूंजी की ताजा निकासी व अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरों पर कोई निर्णय नहीं होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। इससे गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 297.96 अंक गिरकर 84,699.17 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 90.05 अंक गिरकर 25,963.85 अंक पर आ गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Fed: फेडरल रिजर्व ने फिर की ब्याज दरों में 0.25% की कटौती, कहा- अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुस्ती के संकेत

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, आईटीसी, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।वहीं लार्सन एंड टुब्रो, इटरनल, अदानी पोर्ट्स और मारुति लाभ में रहीं।

फेड अध्यक्ष की टिप्पणियों से बाजार की धारणा कमजोर हुई

मेहता लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा कि एफआईआई कल के सकारात्मक सत्र में शुद्ध बिकवाल रहे। वॉल स्ट्रीट के रात भर के ठहराव ने सतर्कता के रुख को और बढ़ा दिया, डॉव 48,000 के स्तर को पार करने के बाद फिसल गया, जबकि फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की टिप्पणियों ने दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को पीछे धकेल दिया, जिससे धारणा और कमजोर हो गई।

ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा, "अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने व्यापक रूप से अपेक्षित 25 आधार अंकों की ब्याज दर में कटौती की है। इस कदम ने फेड के नरम रुख की पुष्टि की है, लेकिन चेयरमैन जेरोम पॉवेल की सतर्क टिप्पणी कि "2025 में और कटौती की गारंटी नहीं है" ने वैश्विक आशावाद को कम कर दिया है।"

विदेशी बाजरों मे रहा मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए।

ट्रंप-शी की व्यापार वार्ता पर निवेशकों की नजर 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि फेड द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती का फैसला उम्मीद के मुताबिक ही आया। इसलिए इसका बाजार पर कोई असर नहीं पड़ा, भले ही भविष्य में ब्याज दरों में बदलाव की दिशा अभी स्पष्ट नहीं है। बाजार अब दक्षिण कोरिया में होने वाली ट्रंप-शी शिखर वार्ता के नतीजों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेगा।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 64.78 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत गिरकर 64.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,540.16 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 368.97 अंक या 0.44 प्रतिशत चढ़कर 84,997.13 पर बंद हुआ। निफ्टी 117.70 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 26,053.90 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें