फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: रेपो रेट पर आरबीआई के फैसले से पहले सेंसेक्स 170 अंक टूटा, निफ्टी 16800 के नीचे

Fri, 30 Sep 2022 09:41 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

रेपो रेट पर रिजर्व बैंक की घोषणा से पहले घरेलू शेयर बाजार पर दबाव दिख रहा है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स में लगभग 170 अंकों की गिरावट दिखी है। वहीं निफ्टी भी लगभग 40 अंक टूटकर 16800 के लेवल पर पहुंच गया है। शुक्रवार को वोड-आइडिया के शेयराें में तीन प्रतिशत की तेजी दिख रही है जबकि डिश टीवी के शेयर दो प्रतिशत तक कमजोर हुए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार से शुक्रवार को नकारात्मक संकेत मिले। सेंसेक्स 170 अंक गिरकर 56,240 अंकों के लेवल पर खुला। वहीं, निफ्टी 20 अंक लुढ़ककर 16,798 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिका के बाजार में एक बार फिर गिरावट नजर आई। गुरुवार को डाऊ जोंस 458 अंक गिरा। वहीं, नैस्डैक और एसएंडपी 500 में भी गिरावट आई। नैस्डेक 2.84% तो एसएंडपी 500 2.11% गिरा। एशियाई बाजारों में भी कमजोर शुरुआत हुई। एसजीएक्स निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 16,700 के पास खुला। निक्केई भी लाल निशान में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें