फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 435 रुपये फिसला, चांदी में 1600 रुपये की बड़ी गिरावट

Wed, 28 Sep 2022 06:17 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: सोना हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन 435 रुपये टूटकर 49,282 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमतें भी बुधवार को 1,600 रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे फिसल गईं हैं। सर्राफा बाजार में चांदी 54,765 रुपये के भाव पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी में सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोना हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन 435 रुपये टूटकर 49,282 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। सोने की कीमतों में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की कीमतें नीचे फिसलने के कारण आई है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 49,717 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। 

चांदी की कीमतें भी बुधवार को 1,600 रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे फिसल गईं हैं। सर्राफा बाजार में चांदी 54,765 रुपये के भाव पर पहुंच गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के मुताबिक 24 कैरेट स्पॉट गोल्ड की कीमतें दिल्ली में 435 रुपये प्रति दस ग्राम तक नीचे फिसल गईं हैं। 

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना लगातार कमजोर हो रहा है। ग्लोबल मार्केट में सोना 1615.7 डॉलर प्रति औंस तो वहीं चांदी 18 डाॅलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें