फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex opening bell: सोमवार को मजबूत होकर खुले भारतीय बाजार, सेंसेक्स 400 तो निफ्टी 100 अंक ऊपर

Mon, 18 Jul 2022 09:34 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है। ज्यादातर स्टॉक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और टाटा स्टील जैसे शेयरों में मजबूती दिख रही है। वहीं एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और एमएंडएम के शेयरों में हल्की कमजोरी दिख रही है
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को सेंसेक्स के शुरुआती कारोबार में लगभग 400 अंकों की बढ़त देखने को मिली है, वहीं निफ्टी में भी लगभग सौ अंकों की तेजी देखी जा रही है। सुबह नौ बजकर 21 मिनट पर सेंसेक्स 54175 जबकि निफ्टी 16180 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


इंफोसिस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और टाटा स्टील जैसे शेयरों में मजबूती दिख रही है। वहीं एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और एमएंडएम के शेयरों में हल्की कमजोरी दिख रही है

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन वैश्विक बाजारों में बढ़िया तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को डाओ जोंस में 600 अंकों से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई थी। सोमवार (18 जुलाई) को एजीएक्स निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त देखने को मिल रही है। शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में 2.5 फीसदी का उछाल देखा गया। 
विज्ञापन


एशियाई बाजारों की बात करें तो आज जापान का बाजार बंद है। ग्लोबल मार्केट में इस हफ्ते BOA, Goldman Sachs, Tesla, Netflix जैसी कंपनियों के नतीजे आने हैं। भारत में आज से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होगा। इस दौरान सरकार की कुल 24 बिल पास कराने की योजना है। इसका असर भी शेयर बाजार की चाल पर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें