फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 750 अंक टूटा, निफ्टी 17100 के नीचे, रुपया रिकॉर्ड लो पर

Mon, 10 Oct 2022 09:36 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सोमवार को बाजार में शुरुआती कारोबार में सेसेंक्स 767 अंकों की गिरावट के साथ 57424 अंकों पर खुला। वहीं, निफ्टी की शुरुआत 205 अंकों की गिरावट के साथ 17,103 के स्तर पर हुई। बाजार में बैंक, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। सोमवार को सेंसेक्स लगभग 750 अंक तक टूट गया है। वहीं, निफ्टी भी 200 अंक टूटकर 17090 के स्तर पर चला गया है। वहीं रुपया भी सोमवार को और कमजोर होते हुए 82.64 रुपये के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


सेंसेक्स 57424 अंकों पर खुला 
सोमवार को बाजार में शुरुआती कारोबार में सेसेंक्स 767 अंकों की गिरावट के साथ 57424 अंकों पर खुला। वहीं, निफ्टी की शुरुआत 205 अंकों की गिरावट के साथ 17,103 के स्तर पर हुई। बाजार में बैंक, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स बेंचमार्क में 30 के 30 शेयर शुरुआती कारोबार में लाल निशान में दिखे।
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसा और टूटा
रुपया डॉलर के मुकाबले सोमवार को 32 पैसे  और कमजोर हो गया और यह 82.32 के मुकाबले 82.64 रुपये के लेवल पर खुला। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें