आईटी और बैंकिंग शेयरों में कमजोरी के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी रहा। सेंसेक्स 80 अंक गिरकर 31,289 अंक पर और निफ्टी 28 अंक लुढ़ककर 6947 के स्तर पर खुला।
निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि फार्मा, पीएसयू बैंक और पावर शेयरों में खरीदारी आई है। निफ्टी के फार्मा इंडेक्स में 0.9 फीसदी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा तेजी फार्मा कंपनी लूपिन के शेयरों में दर्ज की गई है। स्टॉक 4.01 फीसदी बढ़ा है। इसके अलावा डॉ रेड्डीज, अरविंदो फार्मा, सिप्ला, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बैंक ऑफ बड़ौदा और बीपीसीएल के शेयरों में 2.14-0.39 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।