गुरुवार को शेयर बाजार में एक बार फिर से अच्छी तेजी दिखाई दी, जिससें सेंसेक्स और निफ्टी ने नई ऊंचाई को छुआ। जहां एनएसई का निफ्टी दिन में 9700 के पार पहुंच गया, वहीं बीएसई का सेंसेक्स 123 अंक बढ़कर के 31369 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार को 150 ऐसे शेयर थे जो एक साल के भीतर टॉप पर पहुंचे थे।
बंबई शेयर बाजार का 30-कंपनी शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आज शुरआती दौर में 65.89 अंक यानी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 31,311.45 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान रीयल्टी, स्वास्थ्य देखभाल, वाहन और पूंजीगत सामानों के वर्ग में तेजी का रख रहा और इनके समूह सूचकांक में 1.30 प्रतिशत तक की तेजी रही।
कल के कारोबार में सूचकांक सीमित घटबढ़ के बीच 35.77 अंक उंचा रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी आज शुरआती दौर में 16 अंक यानी 0.16 प्रतिशत बढ़कर 9,653.60 अंक पर पहुंच गया।
कारोबारियों के अनुसार एशियाई बाजारों में तेजी का रख और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से निवेशकों का विश्वास बढ़ा और लिवाजी का जोर रहा। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, ल्युपिन, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और हीरो मोटो कार्प के शेयरों में तेजी का रख रहा।
हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक आज कारोबार के शुरआती दौर में 0.21 प्रतिशत उंचा रहा जबकि शंघाई का कंपोजिट सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़ गया। जापान का निक्केई हालांकि, इस दौरान 0.27 प्रतिशत गिर गया। अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज कल कारोबार की समाप्ति पर 0.01 प्रतिशत घटकर बंद हुआ