फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी, नए शिखर पर पहुंचा सेंसेक्स-निफ्टी, रुपये में गिरावट

Tue, 07 Aug 2018 09:48 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बाजार में उछाल
विज्ञापन

शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी का दौर जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही एक नए शिखर पर पहुंचे। वहीं रुपये में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 50 अंक की बढ़त के साथ 37,742 के स्तर पर और निफ्टी 14 अंक चढ़कर 11,401 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की बढ़त दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी चढ़ा है। दिग्गज शेयरों में हिंडाल्को, एशियन पेंट्स, गेल, डॉ रेड्डीज, एचसीएल टेक, वेदांता, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोल इंडिया और टाटा स्टील 2.8-1 फीसदी तक उछले हैं। 

मिडकैप शेयरों में सीजी कंज्यूमर, टीवीएस मोटर, आदित्य बिड़ला फैशन और एलआईसी हाउसिंग 3.5-1.9 फीसदी तक चढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में केलटन टेक, केआरबीएल, ईस्टर इंडस्ट्रीज और हनीवेल ऑटो 10-7.7 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। 
विज्ञापन


3 पैसे की कमजोरी के साथ खुला रुपये

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे कमजोर होकर 68.91 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपये में कल भी जोरदार गिरावट देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 27 पैसे की गिरावट के साथ 68.88 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें