फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex, Nifty Today: 170 अंक नीचे खुला सेंसेक्स, इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार

Mon, 26 Jul 2021 09:37 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 170.92 अंक (0.32 फीसदी) नीचे 52804.88 के स्तर पर खुला। निफ्टी 44.70 अंकों (0.28 फीसदी) की गिरावट साथ 15811.30 के स्तर पर खुला। 
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिश्रित वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 170.92 अंक (0.32 फीसदी) नीचे 52804.88 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.70 अंकों (0.28 फीसदी) की गिरावट साथ 15811.30 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 164.26 अंक या 0.30 फीसदी के नुकसान में रहा।

विज्ञापन


2110 के स्तर पर खुला रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर
शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए। अप्रैल-जून में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 12,273 करोड़ रुपये रहा। इसमें पिछले साल की तुलना में सात फीसदी गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 13,233 करोड़ रुपये था। कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक पहली तिमाही में जहां कंपनी के तेल से रसायन कारोबार में तेजी आई है। वहीं, रिलायंस के खुदरा व्यापार को कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने प्रभावित किया है, जिसका असर अब दिखा है। आज शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 2110.00 के स्तर पर खुला था। मौजूदा समय में रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 13,34,452.78 करोड़ रुपये है।

215.80 के स्तर पर खुला आईटीसी का शेयर
पहली तिमाही में आईटीसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ 3,343.44 करोड़ रुपये रहा। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 30.24 फीसदी ज्यादा है। तब कंपनी ने 2,567.07 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की परिचालन आय 35.91 फीसदी बढ़कर 14,240.76 करोड़ रुपये रही। आज आईटीसी का शेयर 215.80 के स्तर पर खुला। मौजूदा समय में आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,63,224.63 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक रुख से घरेलू शेयर बाजार की दिशा तय होगी। विश्लेषकों के अनुसार निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को लेकर निर्णय पर भी रहेगी। इसके अतिरिक्त इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टाइटन, इंफोसिस, मारुति, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं  टीसीएस, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, डॉक्टर रेड्डी, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, एल एंड टी, एम एंड एम, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 109.94 अंक (0.21 फीसदी) ऊपर 53085.74 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 99 अंक (0.62 फीसदी) ऊपर 15955 पर था।

शुक्रवार को बढ़त पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 101.62 अंक (0.19 फीसदी) ऊपर 52938.83 के स्तर पर खुला। निफ्टी 37.40 अंकों (0.24 फीसदी) की बढ़त साथ 15861.40 के स्तर पर खुला था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 138.59 अंकों की बढ़त यानी 0.26 फीसदी ऊपर 52,975.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 32.00 अंकों की बढ़त के साथ 15,856.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें