फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: टूटा तीन दिनों की तेजी का सिलसिला, लाल निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Tue, 07 Sep 2021 03:50 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 17.43 अंकों (0.03 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,279.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 15.70 अंकों (0.09 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 17,362.10 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 17.43 अंकों (0.03 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,279.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15.70 अंकों (0.09 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 17,362.10 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 2,005.23 अंक या 3.57 फीसदी बढ़ा था। 

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा
विश्लेषकों के अनुसार बाजार में इस सप्ताह भी सकारात्मक धारणा कायम रहने की उम्मीद है। हालांकि ऊंचे मूल्यांकन की वजह से बाजार में कुछ मुनाफावसूली भी हो सकती है। बाजार की दिशा काफी हद तक वैश्विक रुख से तय होगी। मालूम हो कि शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर बाजार बंद रहेंगे। साथ ही अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार और टीकाकरण की वजह से भी बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है। विश्लेषकों के मुताबिक, रुपये में उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख से भी बाजार प्रभावित होगा।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी, ग्रासिम, आईटीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंडाल्को, बीपीसीएल, सन फार्मा, विप्रो और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विस और मीडिया हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फार्मा, ऑटो, रियल्टी, मेटल और आईटी लाल निशान पर बंद हुए। 

शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 111.94 अंकों (0.19 फीसदी) की तेजी के साथ 58408.85 के स्तर पर खुला। निफ्टी 28.90 अंकों (0.17 फीसदी) की बढ़त के साथ 17406.70 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 166.96 अंकों (0.29 फीसदी) की बढ़त के साथ 58,296.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 54.20 अंकों (0.31 फीसदी) की तेजी के साथ 17,377.80 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें