फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSE BSE 6 October 2021: 555 अंक लुढ़का सेंसेक्स, सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद

Wed, 06 Oct 2021 03:39 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 555.15 अंकों (0.93 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,189.73 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 176.30 अंक (0.99 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,646.00 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 555.15 अंकों (0.93 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,189.73 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 176.30 अंक (0.99 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,646.00 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,282.89 अंक या 2.13 फीसदी नीचे आया। 

विज्ञापन


वैश्विक शेयर बाजारों की बात करें, तो अमेरिका के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.94 फीसदी चढ़कर 34,314 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ 14,433 पर और एस एंड पी 500 1.05 फीसदी चढ़कर 4,345 पर बंद हुआ था।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद ओएनजीसी, टाटा कंज्यूमर, यूपीएल, ब्रिटानिया और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंडसइंड बैंक, एसबीआई लाइफ, हिंडाल्को, सिप्ला, टाटा स्टील और जेएसड्ब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, आईटी, फाइनेंस सर्विस, बैंक, प्राइवेट बैंक,  ऑटो, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी और एफएमसीजी शामिल हैं।

शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 88.86 अंक या 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 59,833.74 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 47.20 अंकों (0.26 फीसदी) की तेजी के साथ 17,869.50 के स्तर पर खुला था।

पिछले सत्र में हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 445.56 अंकों (0.75 फीसदी) की तेजी के साथ 59,744.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 131.05 अंक (0.74 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,822.30 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें