NSE BSE 29 October 2021: सेंसेक्स 677.77 अंकों (1.13 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,306.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 185.60 अंकों (1.04 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,671.65 के स्तर पर बंद हुआ।
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार 59 हजार के पार बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 677.77 अंकों (1.13 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,306.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 185.60 अंकों (1.04 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,671.65 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ रेड्डीज लैब्स, श्री सीमेंट्स, मारुति सुजुकी और सिप्ला के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और लार्सन के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
लाल निशान पर खुला था सेंसेक्स
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक से अधिक टूट गया। शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 704.22 अंक या 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,280.48 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 181.70 अंक या 1.02 प्रतिशत गिरकर 17,675.55 पर पहुंच गया था।