फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स में 189 अंक की गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का

Mon, 28 Jun 2021 03:57 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 189.45 अंक(0.36%) नीचे गिरकर 52,735.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
शेयर बाजार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को अपनी बढ़त गंवा दी और यह लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 189.45 अंक (0.36%) नीचे गिरकर 52,735.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.65 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 15,814.70 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में नुकसान तथा वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच सोमवार को सेंसेक्स 189 अंक टूट गया।

सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया सेंसेक्स
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 53,126.73 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। बाद में यह 189.45 अंक या 0.36 प्रतिशत के नुकसान से 52,735.59 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.65 अंक या 0.29 प्रतिशत के नुकसान से 15,814.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी दिन में कारोबार के दौरान 15,915.65 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ।

इन कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक टूट गया। टीसीएस, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल के शेयर भी नुकसान में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि रिकॉर्ड उच्चस्तर पर खुलने बाद बाजार वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच नकारात्मक दायरे में आ गए। एशिया भर में कोविड-19 के मामले बढ़ने से बाजारों में गिरावट आई।

ऐसा रहा एशियाई बाजारों का हाल
अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी तथा जापान के निक्की में गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.16 प्रतिशत के नुकसान से 75.26 प्रतिशत डॉलर पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें