मंगलवार को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और रुपये में बढ़त के साथ खुले, वहीं निफ्टी भी 10600 के पार चला गया। सेंसेक्स 127 अंकों की तेजी के साथ 34578 पर कारोबार करते हुए देखा गया। वहीं निफ्टी 17 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 10601.15 पर कारोबार कर रहा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी आई है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी चढ़ा है।
मेटल शेयरों में दिखी गिरावट
मेटल शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली। वहीं बैंक स्टॉक में तेजी का रुख देखने को मिला। टीसीएस के चलते आईटी शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है।
रुपये में दिखी 6 पैसे की मजबूती
लगातार गिरावट की मार झेलने के बाद आज रुपये ने बढ़त के साथ शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की तेजी के साथ 66.42 के स्तर पर खुला है। वहीं, कल के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे की जोरदार कमजोरी के साथ 66.48 के स्तर पर बंद हुआ था।