फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 अंक लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी, नार्थ कोरिया द्वारा मिसाइल दागे जाने से दिखा असर

Tue, 29 Aug 2017 09:57 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : self
विज्ञापन
नार्थ कोरिया द्वारा जापान के उत्तरी हिस्से पर मिसाइल दागे जाने का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही 26 अंक लुढ़ककर खुले। सेंसेक्स 31725 पर खुला, वहीं निफ्टी 9900 के स्तर से नीचे जाकर के 9886 पर कारोबार करते हुए देखा गया। 
विज्ञापन


बाजार में आज दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। जिसके चलते बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.25 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है। 

स्मॉल कैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की कमजोरी के साथ 15760 के स्तर पर दिख रहा है। आज के कारोबार में ऑयल एंड गैस शेयरों में कुछ खरीदारी दिख रही है जिसके चलते बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपये में दिखी कमजोरी
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे की कमजोरी के साथ 63.95 के स्तर पर खुला है। रुपये में कल अच्छी मजबूती देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 13 पैसे बढ़कर 63.90 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें