फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में दिखी 175 अंकों की मजबूती, निफ्टी एक बार फिर से 9900 के स्तर पर

Mon, 28 Aug 2017 10:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 175 अंकों की मजबूती देखने को मिली। वहीं निफ्टी भी एक बार फिर से 9900 के स्तर के करीब चला गया है। सेंसेक्स 31750 के करीब कारोबार करते हुए देखा गया।  
विज्ञापन


मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी आई है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी तक मजबूत हुआ है।

रुपये में दिखी 10 पैसे की मजबूती
सोमवार को रुपये में 10 पैसे की मजबूती देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 69.93 पैसे के स्तर पर खुला। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे मजबूत होकर 64.03 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


कारोबार के दौरान बैंकिंग, आईटी, रियल्टी, मेटल, पावर और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.18 फीसदी, ऑटो 0.17 फीसदी, एफएमसीजी 0.16 फीसदी तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें