फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 39056 पर हुआ बंद, निफ्टी का कीर्तिमान

Tue, 02 Apr 2019 04:11 PM IST
shubham बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार ने मंगलवार को एक नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स पहली बार अब तक के इतिहास में 39 हजार के पार जाकर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी ने भी नया कीर्तिमान बनाते हुए 11710 के पार चला गया। सेंसेक्स 184.78 अंक की बढ़त के साथ 39056.65 के स्तर पर और निफ्टी 44.05 अंक की तेजी के साथ 11713.20 के स्तर पर बंद हुआ है।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स ने दिनभर के कारोबार में दो बार 39 हजार अंकों का स्तर छुआ। लेकिन कारोबार के अंत में यह गिरकर नीचे आ गया। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से चढ़े बिजली कंपनियों के शेयर

बिजली कंपनियों के शेयर आज सुर्खियों में रहे, क्योंकि इनको सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आरबीआई के सर्कुलर पर रोक लगा दी है। अदालत के इस फैसले के बाद आज पावर शेयरों में जोरदार बढ़त देखने को मिली और बीएसई का पावर इंडेक्स 6 महीने की ऊंचाई पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में मिड और स्मॉल कैप शेयरों में गिरावट देखने को मिली। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स आज 0.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 15553.75 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, स्मॉल कैप इंडेक्स 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 15116.84 के स्तर पर बंद हुआ है। तेल-गैस शेयर में भी आज दबाव में कामकाज हुआ। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स आज 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sensex

लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार की वापसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी सहयोगी दलों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से बहुमत से सरकार बना सकती है। इस आशा के साथ निवेशक काफी उत्साहित है। वहीं पाकिस्तान को सीमा पार जाकर के जवाब देने से उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। इससे निवेशकों का वर्तमान सरकार के प्रति विश्वास और बढ़ गया है।  

विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा निवेश

विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा किया जाने वाला निवेश काफी बढ़ गया है। विदेशी निवेशक भारतीय कंपनियों के शेयर बड़ी संख्या में खरीद रहे हैं। अकेले मार्च में विदेशी निवेशकों ने 33.98 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे भी बाजार को काफी बल मिला है। 

अमेरिका-चीन के बीच बातचीत

व्यापार युद्ध पर गतिरोध टालने के लिए अमेरिका-चीन के बीच बातचीत होने से विदेशी बाजारों में अच्छा माहौल देखने को मिल रहा है। इसका भी असर भारतीय शेयर बाजार में देखा जा रहा है। वहीं म्यूचुअल फंड में निवेश इस बार आठ हजार करोड़ के पार चला गया है। 

अच्छा मानसून होने के संकेत

भारतीय मौसम विभाग द्वारा इस बार अच्छा मानसून होने का संकेत  आया है। अभी विभाग ने पहला पूर्वानुमान जारी किया है। इससे इस बार सूखा नहीं पड़ेगा और अच्छी बारिश से खेती में पैदावार सही होगी।

आरबीआई करेगा रेपो रेट में कटौती

भारतीय रिजर्व बैंक इस बार अपनी वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक समीक्षा नीति का एलान 4 अप्रैल को करेगा। इसमें रेपो रेट में करीब 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती होने की आशा है। ब्याज दरों में कमी होने से लोगों की ईएमआई कम होगी, जिसके चलते महंगाई में भी कमी आएगी। 

2.5 फीसदी रह गया चालू खाता घाटा

फिलहाल सरकार का चालू खाता घाटा भी कम होकर के 2.5 फीसदी रह गया है। अभी पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजों में ऐसा देखने को मिला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें