अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध फिर से शुरू होने के बीच शेयर बाजार आज दिन भर सहमा रहा। सेंसेक्स 363 अंक गिर कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 114 अंकों की गिरावट देखने को मिली।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीन को दी गई टैरिफ शुल्क लगाने की धमाके भारत को भारी पड़ी।
इस धमकी के कारण भारतीय शेयर बाजार दिन भर गिरावट में कारोबार करने के बाद लाल निशान में बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 362 अंकों की गिरावट के साथ 38,600 अंकों पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 114 अंकों की गिरावट के साथ 11,598 अंकों पर बंद हुआ।
ट्रंप ने की थी रविवार को घोषणा
ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि आगामी शुक्रवार से वह चीन से आयात किए जाने वाले 200 अरब डॉलर के सामान पर शुल्क दर 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर देंगे। यह घोषणा ऐसे समय हुई है जबकि इस हफ्ते बुधवार को वाशिंगटन में चीन और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता फिर शुरू होनी थी और खबरों के अनुसार इस सिलसिले में चीन के उप प्रधानमंत्री लियू ही की अध्यक्षता में 100 सदस्यों का एक उच्च स्तरीय चीनी प्रतिनिधि मंडल के इस बैठक में शामिल होने वाला था।
इस बैठक का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध का समाधान ढूंढना है ताकि वैश्विक अर्थव्यवस्था की चिंताओं को दूर किया जा सके। व्यापार वार्ता में किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए ट्रंप चीन के खिलाफ शुल्क बढ़ाने की समय सीमा दो बार- जनवरी और मार्च में आगे खिसका चुके हैं।
बिकवाली का रहा माहौल
आईटी शेयरों को छोड़कर बाजार में चौतरफा बिकवाली का माहौल रहा। मेटल, ऑटो, रियल्टी, एफएमसीजी, मीडिया और फार्मा शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिला। निफ्टी का मेटल इंडेक्स 2.03 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 1.35 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 1.5 फीसदी, एफएमजीसी इंडेक्स 0.60 फीसदी, मीडिया इंडेक्स 2.18 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 0.33 फीसदी टूटकर बंद हुआ है। हालांकि गिरावट के इस माहौल में भी आईटी शेयरों में आज कुछ खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा है।