फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल-गुजरात के रुझानों से औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, 800 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज

Mon, 18 Dec 2017 09:50 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन
गुजरात में भाजपा को कांग्रेस से मिल रही कांटे की टक्कर से शेयर बाजार बुरी तरह से लड़खड़ा गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स 803 अंक गिर गया, वहीं निफ्टी में भी 200 अंक लुढ़क गया।
विज्ञापन

  मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली हावी हुई है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 2.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी टूट गया है।

शेयर बाजार में इस सप्ताह कारोबार का रुख गुजरात व हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों से तय होगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, निवेशक वैश्विक कारकों जैसे अमेरिका में कर सुधार तथा कच्चे तेल की कीमतों पर भी नजर गड़ाए हुए हैं।
विज्ञापन


इन शेयरों में भी गिरावट
निफ्टी पर आईटी इंडेक्स में 1.36 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 1.25 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में 1.65 फीसदी, ऑटो इंडेक्स में 1.86 फीसदी और पीएसयू बेंक इंडेक्स में 2.39 फीसदी व प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1.93 फीसदी की गिरावट है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने बताया कि अगर नतीजे एग्जिट पोल के हिसाब से नहीं आते हैं, तो इसका निकट से मध्यम काल में बाजार के रुझान पर नकारात्मक असर पड़ेगा। चुनाव के नतीजों के अलावा, बाजार का रुख वैश्विक संकेतों तथा अमेरिकी कर सुधारों से भी तय होगा। 

एग्जिट पोल के अनुसार, दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। कोटक सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट पीसीजी रिसर्च टीना विरमानी ने बताया कि बाजार का रुख चुनाव नतीजों के साथ संसद के शीतकालीन सत्र से भी तय होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें