फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 50 अंक लुढ़का, रुपया 12 पैसे कमजोर

Mon, 21 May 2018 09:47 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 50 अंक तो निफ्टी 10600 के नीचे फिसल गया। वहीं रुपये में भी 12 पैसों की कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स 34,799 के स्तर पर और निफ्टी 18.5 अंक गिरकर 10,578 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा, रियल्टी और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। हालांकि बैंकिंग, आईटी और मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 25,963 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली दिख रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.53 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.52 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रुपये में कमजोरी
डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज भारी गिरावट के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 68.12 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 68 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें