फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल मार्केट में गिरावट से 25 अंक टूटा सेंसेक्स, रुपये में 3 पैसे की कमजोरी

Tue, 28 Nov 2017 10:25 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
मंगलवार को हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। जहां सेंसेक्स 25 अंक टूटा वहीं निफ्टी में 8 अंकों की गिरावट देखने को मिली। रुपये भी 3 पैसों की कमजोरी के साथ खुला। 
विज्ञापन


सेंसेक्स 33700 के पास कारोबार कर रहा है। कंज्यूमर ड्युरेबल्स और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 25,921 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज, आईडीबीआई बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और वॉकहार्ट 2.7 फीसदी तक उछले हैं। 

रुपये में 3 पैसों की कमजोरी
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन रुपए की कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की कमजोरी के साथ 64.53 के स्तर पर खुला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें