फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकिंग, फार्मा में बिकवाली से सेंसेक्स 218 अंक गिरा, सोने की कीमतों में 60 रुपये की तेजी

Mon, 16 Jul 2018 05:11 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी पूंजी की लगातार निकासी तथा एशियाई बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच बैंकिंग, फार्मा तथा मेटल कंपनियों के शेयरों में जारी बिकवाली से सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स लगभग 218 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।

विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी फार्मा तथा मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट से 11,000 से नीचे बंद हुआ। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 217.86 अंकों की गिरावट के साथ 36,323.77 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान इसने 36,658.71 का उच्च स्तर तथा 36,298.94 के निम्नतम स्तर को छुआ।  

वहीं, 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी 82.05 अंकों की गिरावट के साथ 10,936.85 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान इसने 10,926.25 के उच्च स्तर तथा 11,019.50 के निम्न स्तर को छुआ। ब्रोकरों ने बताया कि महंगे कच्चे तेल के आयात के कारण भारत के व्यापार घाटे के साढ़े तीन साल के उच्च स्तर 16.6 अरब डॉलर पर पहुंचने तथा जून में थोक मूल्य आधारित महंगाई दर के 5.77 फीसदी पर पहुंचने के कारण निवेशकों ने निवेश में ऐहतियात बरता।
विज्ञापन


एशियाई शेयर बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि दूसरी तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था में सुस्ती दर्ज की गई और निवेशकों ने चीन-अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध को लेकर निवेश से ऐहतियात बरता। 
चांदी में 35 रुपये की तेजी
विदेशों से मजबूत रुझान व स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से खरीद में आई तेजी से सोमवार को सराफा बाजार में सोना 60 रुपये चढ़कर 31,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव से चांदी 35 रुपये की मजबूती के साथ 39,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि एशियाई स्टॉक पर चीन से आए सुस्त जीडीपी आंकड़ों व डॉलर के निचले स्तर पर रहने से सोमवार को वैश्विक बाजार में सात महीनों के निचले स्तर से सोना उभरा, जिससे सोने के प्रति रुझान बेहतर हुए हैं। सिंगापुर में सोना 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 1,242.80 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.16 फीसदी की वृद्धि के साथ 15.81 डॉलर प्रति औंस पर देखी गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें