अमेरिका द्वारा ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने से शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। वहीं रुपये में भी कमजोरी का दौर जारी रहा और यह 26 पैसे टूट गया। सेंसेक्स 40 अंकों की कमजोरी के साथ 35175 के स्तर पर और निफ्टी 8.35 अंक की कमजोरी के साथ 10710 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अमेरिका ईरान का परमाणु ब्लैकमेल नहीं सहेगा। ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। अब तमाम कंपनियों को ईरान से कारोबारी रिश्ते तोड़ने होंगे। इसके लिए विदेशी कंपनियों को 3 से 6 महीने का वक्त मिलेगा। ईरान पर दोबारा बैन से क्रूड में जोरदार तेजी देखने को मिली है। इन कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारतीय बाजारों की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई है।
मिडकैप इंडेक्स टूटा
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.16 फीसदी टूटा है, वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.18 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.07 फीसदी बढ़ा है। मिडकैप शेयरों में आईडीबीआई, नेशनल एल्युमीनियम, एलटीआई, पीएनबी हाउसिंग, रिलायंस नेवल, एबीएफआरएल, एमफैसिस, सेंट्रल बैंक, जिंदल स्टील 0.972.38 फीसदी तक बढ़े हैं।
रुपये में भी कमजोरी
रुपये में कमजोरी गहराती जा रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 26 पैसे टूट कर 67.34 के स्तर पर खुला है। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये में कल मजबूती देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 5 पैसे की बढ़त के साथ 67.08 के स्तर पर बंद हुआ था।