फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स ने 5 महीने बाद फिर से पार किया 36 हजार का स्तर, निफ्टी का नया कीर्तिमान

Tue, 10 Jul 2018 10:08 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में बढ़िया शुरुआत देखने को मिली। कई कंपनियों के नतीजे आने की सुगबुगाहट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने पांच महीने के बाद नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 

विज्ञापन


सेंसेक्स सेंसेक्स 144 अंकों की तेजी के साथ 36078 के स्तर पर पहुंच गया। 1 फरवरी 2018 के बाद पहली बार सेंसेक्स ने 36000 का स्तर पार किया। वहीं, निफ्टी भी 48 अंकों की तेजी के साक 10901 के स्तर पर पहुंच गया।

निफ्टी पर सभी 11 इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। कारोबार के दौरान पीएसयू बैंक और आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी है। एफएमसीजी में दबाव दिख रहा है। बैंक निफ्टी, ऑटो, रियल्टी, प्रइवेट बैंक इंडेक्स सभी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एचसीएल टेक, अडानी पोर्ट्स, हिंडाल्को, इंफोसिस, आरआईएल, ओएनजीसी, स्टरलाइट टेक्नोलॉजी, डीबीएल, रिलायंस नवल और वकरांगी के स्टॉक्स में 7 फीसदी तक तेजी दिख रही है। 

रुपये में कमजोरी जारी
कारोबार के दौरान रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 68.84 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। सोमवार को रुपया 15 पैसे मजबूत होकर 68.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।  इस साल अभी तक रुपया लगभग 7 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। क्रूड की ऊंची कीमतों से भारत के करंट अकाउंट डेफिसिट और महंगाई बढ़ने की आशंका से भी रुपये में कमजेारी बढ़ी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें