<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Visuals of celebration from Bombay Stock Exchange after Sensex crossed 35,000 mark, today. <a href="https://t.co/0I08ayBC5o">pic.twitter.com/0I08ayBC5o</a></p>— ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/953576148826439680?ref_src=twsrc%5Etfw">January 17, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
इस वजह से दिखी तेजी
हेवीवेट शेयरों में खरीददारी बढ़ने से दोपहर को भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। इसके साथ ही आईटी कंपनियों का रेटिंग बढ़ने से भी बाजार में तेजी देखने को मिले। ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विस मेजर मॉर्गन स्टैनले ने इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल सहित कुछ दूसरी कंपनियों के लिए टारगेट बढ़ा दिया है। रेटिंग बढ़ाए जाने से बुधवार के कारोबार में आईटी शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है।
मिडकैप, स्मॉलकैप में दिखी कमजोरी
तीसरे क्वार्टर में कंपनियों की अर्निंग में सुधार से मार्केट का सेंटीमेंट्स मजबूत हुआ। मिडकैप शेयरों में एसजीवीएन, अडानी पावर, आरपावर, वॉकहार्ट फार्मा, एनएलसी इंडिया, एनबीसीसी, नेशनल एल्युमीनियम 4.50-2.96 फीसदी तक गिरे हैं।वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.41 फीसदी टूटा है। स्मॉलकैप शेयरों में पनामा पेट्रोकेम, गैमन इंफ्रा, एसीई, हाथवे 8-6.95 फीसदी तक टूटे।