फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शुरुआती गिरावट के बाद 800 अंक उछला बाजार, सेंसेक्स 170 अंक चढ़कर बंद हुआ

Mon, 30 Jan 2023 08:24 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शुरुआती उठापटक के बाद शेयर बाजार में निचले स्तरों से 801 अंक तक उछला। सोमवार को सेंसेक्स 169.51 प्वाइंट्स चढ़कर 59,500.41 अंकों पर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी 44.50 अंकों की बढ़त के साथ 17,648.95 अंकों पर बंद हुआ। बाजार में नायका के शेयरों में 5% की तेजी जबकि डेल्हीवरी के शेयरों में 3% की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

सोमवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 

विज्ञापन

सोना 80 रुपये कमजोर हुआ, चांदी में 180 रुपये की गिरावट

कमजोर वैश्विक मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 80 रुपये की गिरावट के साथ 56,880 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 180 रुपये की गिरावट के साथ 68,795 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68,975 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 80 रुपये की गिरावट के साथ 56,880 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।’’ विश्लेषकों के अनुसार, अधिक कीमत तथा कुछ डीलरों द्वारा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट की पेशकश करने की वजह से भारतीय बाजार में खुदरा मांग काफी सुस्त रही। विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,923 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.66 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें