फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bonus Market Update: लगातार आठवें दिन बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 97 अंक टूटा, निफ्टी 24700 के नीचे

Tue, 30 Sep 2025 03:37 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex-Nifty Closing Bell:  भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 97.32 अंक गिरकर 80,267.62 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 23.80 अंक गिरकर 24,611.10 अंक पर आ गया।
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। विदेशी फंडों की लगातार निकासी और आरबीआई के ब्याज दर निर्णय से पहले सतर्कता के कारण लगातार आठवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों ने कहा कि बुधवार को आरबीआई के ब्याज दर निर्णय से पहले बाजार में सतर्कता का माहौल है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GST: सरकार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर रख रही नजर, जीएसटी दर में कटौती का लाभ लोगों को मिले इसलिए हो रही निगरानी
विज्ञापन


शुरुआती बढ़त गंवाते हुए, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 97.32 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,267.62 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, इसने 80,677.82 के उच्चतम और 80,201.15 के निम्नतम स्तर को छुआ। आठ कारोबारी दिनों में, सेंसेक्स 2,746.34 अंक या 3.30 प्रतिशत टूट चुका है। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 23.80 अंक या 0.10 प्रतिशत गिरकर 24,611.10 पर आ गया। नेट और बैंकिंग शेयरों में तेजी रही, जबकि रियल्टी और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी, भारती एयरटेल, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, टाइटन और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयर रहे। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, अदानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही।

यूरोपीय बाजारों में रहा मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 67.29 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1 प्रतिशत गिरकर 67.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,831.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,845.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने सोमवार को अपनी तीन दिवसीय विचार-विमर्श बैठक शुरू की। आरबीआई की ब्याज दर निर्धारण समिति का फ़ैसला बुधवार को घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें