फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरे के बाद सपाट क्लोजिंग, सेंसेक्स 78472 और निफ्टी 23750 पर थमा

Thu, 26 Dec 2024 03:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 0.39 अंक गिरकर 78,472.48 अंक पर बंद हुआ। सुबह के कारोबार में यह 425.5 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 78,898.37 अंक पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी वायदा कारोबार की मंथली एक्सपायरी के दिन 22.55 अंक या 0.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,750.20 अंक पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को बेंचमार्क सूचकांक हरे और लाल निशान के बीच झूलते दिखे। निकट भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत न मिलने और विदेशी पूंजी निकासी जारी रहने के बीच गुरुवार को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सुस्त कारोबार हुआ।

विज्ञापन


बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 0.39 अंक गिरकर 78,472.48 अंक पर बंद हुआ। सुबह के कारोबार में यह 425.5 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 78,898.37 अंक पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी वायदा कारोबार की मंथली एक्सपायरी के दिन 22.55 अंक या 0.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,750.20 अंक पर पहुंच गया।

30 ब्लू-चिप शेयरों में टाइटन, एशियन पेंट्स, नेस्ले, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जोमैटो, लार्सन एंड टूब्रो और बजाज फिनसर्व पिछड़ गए। अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, सन फार्मा, भारती एयरटेल और टाटा मोटर्स लाभ में रहे। गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 5% तक की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, स्विगी के शेयर दो फीसदी तक टूट गए।
विज्ञापन


एशियाई बाजारों में टोक्यो और शंघाई सकारात्मक दायरे में बंद हुए जबकि सियोल में गिरावट दर्ज की गई। क्रिसमस के अवसर पर बुधवार को अमेरिकी बाजार बंद रहे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,454.21 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। क्रिसमस के कारण बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत बढ़कर 73.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 67.30 अंक गिरकर 78,472.87 अंक पर आ गया था। निफ्टी 25.80 अंक या 0.11 प्रतिशत गिरकर 23,727.65 अंक पर आ गया था। रुपया गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 85.27 रुपये के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें