फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरियाली लौटी; सेंसेक्स 98 अंक चढ़ा, निफ्टी 25350 के पार पहुंचा

Mon, 16 Sep 2024 03:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: सोमवार को निफ्टी 25,445.70 अंक पर पहुंचा और सत्र के अंत में 25,384 पर 27 अंक या 0.11% की बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स भी 83,184.34 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। सत्र के अंत में यह 98 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 82,989 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमित दायरे में कारोबार के बावजूद, प्रमुख भारतीय सूचकांक सोमवार को अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने में सफल रहे। जहां निफ्टी 25,445.70 अंक पर पहुंचा और सत्र के अंत में 25,384 पर 27 अंक या 0.11% की बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स भी 83,184.34 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। सत्र के अंत में यह 98 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 82,989 पर बंद हुआ। बैंकिंग सूचकांक निफ्टी बैंक शुक्रवार के मुकाबले 215.10 अंक या 0.41% की बढ़त के साथ 52,153.15 पर बंद हुआ।

विज्ञापन


सोमवार के कारोबारी सत्र  के दौरान बाजार में तेजी और मंदी का लगभग बराबर-बराबर बंटवारा रहा। 26 शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि शेष 24 लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा लाभ पाने वाले शेयरों में एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील , हिंडाल्को इंडस्ट्रीज , श्रीराम फाइनेंस और लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) शामिल रहे, जबकि सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज शामिल रहे।

निफ्टी के 16 सेक्टोरल इंडेक्स में से 11 हरे निशान में बंद हुए, जबकि निफ्टी मीडिया 1% की बढ़त के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाला रहा। इस बीच निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में 0.61% तक की तेजी दिखी  निफ्टी एफएमसीजी में सबसे ज्यादा नुकसान रहा और इसमें 0.72% की गिरावट आई।
विज्ञापन


बजाज फाइनेंस दिन का सबसे बढ़िया स्टॉक रहा, जिसने शानदार शुरुआत के साथ सुर्खियां बटोरीं। शेयर को एनएसई पर 70 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 150 रुपये पर लिस्ट किया गया। इस पर निवेशकों को करीब 114% का प्रीमियम मिला। इसकी बढ़त यहीं नहीं रुकी, शेयर ने सत्र के अंत में 165 रुपये की अतरिक्त बढ़त हासिल की, जो लिस्टिंग प्राइस की तुलना में 10% अधिक है।

चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स और जापान के निक्केई 225 सहित कई प्रमुख एशियाई सूचकांक सोमवार को बंद रहे। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.31% ऊपर बंद हुआ जबकि सिंगापुर का FTSE स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स भी 0.22% की वृद्धि के साथ सकारात्मक क्लोजिंग हुई।

भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे यूरोपीय शेयर बाजार में मिश्रित ढंग से कारोबार होता दिखा। ब्रिटेन के FTSE में 0.06% की गिरावट दिखी जबकि जर्मनी का डैक्स भी 0.23% नीचे फिसलता दिखा।  फ्रांसीसी CAC 40 और स्टॉक्स 600 में सपाट कारोबार दिखा। वहीं स्पेन का IBEX इंडेक्स में 0.31% की बढ़त के साथ कारोबार होता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें