घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव दिखा। शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड स्तरों को छूने के बाद बाजार सपाट बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 23.12 (0.02%) अंकों की बढ़त के साथ 81,355.84 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 1.25 (0.01%) अंक चढ़कर 24,836.10 के स्तर पर बंद हुआ।
सोमवार को क्लोजिंग से पहले सेंसेक्स अपने नए रिकॉर्ड हाई 81,908 पर पहुंचा। दूसरी ओर, निफ्टी भी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 24,999.75 पर पहुंचा और 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से महज 0.25 अंक दूर रहा।
दूसरी ओर, टाइटन के शेयर 2.38%, भारती एयरटेल के शेयर 2.22% आईटीसी के शेयर 1.33% कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1.04% और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.68% की गिरावट के साथ बिकवाली वाले शेयर रहे। आईटी शेयरों में टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक के शेयर ब्याज दरों पर यूएस फेड की बैठक से पहले 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरे।
व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉल कैप के शेयर 1.17% और मिड कैप इंडेक्स 0.80% तक मजबूत हुए। दिन के कारोबार के दौरान बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। आईटी, टेलीकम्युनिकेशन, यूटीलिटीज और टेक सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी।