फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: इस्राइल-ईरान युद्ध की आहट से सहमा बाजार; सेंसेक्स 800 अंक टूटा, 7.5 लाख करोड़ का लगा चूना

Mon, 15 Apr 2024 04:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: लगातार दूसरे दिन बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 845.12 (1.13%) अंकों की गिरावट के साथ 73,399.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 246.91 (1.10%) अंक टूटकर 22,272.50 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और ईरान के बीच तनातनी की स्थिति का शेयर बाजार को खासा नुकसान उठाना पड़ा है। पश्चिमी एशिया में तनावपूर्ण स्थिति के कारण भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट दिखी। लगातार दूसरे दिन बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए।

विज्ञापन


हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 845.12 (1.13%) अंकों की गिरावट के साथ 73,399.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 246.91 (1.10%) अंक टूटकर 22,272.50 के स्तर पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान एनबीसीसी और विप्रो के शेयरों में पांच-पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

15 अप्रैल के कारोबारी सत्र के दौरान बाजार पर कमजोर वैश्विक संकेतों का नकारात्मक असर पड़ा। पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे गतिरोध के कारण ग्लोबल मार्केट में निवेशकों में सतर्बता बरती जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। सोमवार को बाजार की चौतरफा बिकवाली में बैंकिंग, आईटी और मीडिया सेक्टर के शेयर सबसे आगे रहे।

सोमवार के कारोबारी सेशन के बाद बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें