फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 335 अंक फिसला, निफ्टी में 89 अंकों की गिरावट

Mon, 06 Feb 2023 03:59 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले काराेबारी दिन इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, आईटीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए जबकि एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान युनिलीवर, एशियन पेंट्स और एलएंडटी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद लाल निशान पर खुला भारतीय बाजार बंद भी लाल निशान पर ही हुआ। सोमवार को बाजार में बिकवाल दिखीा। इस दौरान सेंसेक्स 334.98 अंक टूटकर 60,506.90 अंकों पर बंद हुआ। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला निफ्टी इंडेक्स 89.45 अंक फिसलकर 17,764.60 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी में ़125.05 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 41370.15 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन

# सोमवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
 
हफ्ते के पहले काराेबारी दिन इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, आईटीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए जबकि एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान युनिलीवर, एशियन पेंट्स और एलएंडटी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन

# सोमवार को बाजार बंद होते समय निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर शेयर्स
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में कारोबार समाप्त होते समय अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, बीपीसीएल, अपोलो हॉस्पिटल्स और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर निफ्टी के टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे। जबकि दिवि लैब्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को, टाटा स्टील और इफोसिस के शेयर टाॅप लूजर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें