फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: घरेलू बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 375 अंक ऊपर, निफ्टी 17700 के पास

Fri, 03 Feb 2023 10:31 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ शुरू हुई। इस दौरान सेंसेक्स लगभग 400 अंक चढ़ा। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 17700 के आसपास कारोबार करता दिख रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 270.89 अंकों की बढ़त के साथ 60,203.13 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं निफ्टी 61.20 अंकों की मजबूती के साथ 17660 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में जहां टाइटन के शेयरों में 5% प्रतिशत की तेजी दिख रही है वहीं अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 10 प्रतिशत तक की गिरावट दिख रही है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 417 अंक मजबूत होकर 60350, निफ्टी 111 अंक बढ़कर 17721 और बैंक निफ्टी 350 अंक चढ़कर 41019 पर ओपन हुआ।

विज्ञापन


# शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 

# निफ्ट के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

# अदाणी समूह के तीन स्टॉक्स ASM लिस्ट में
अदाणी ग्रुप की 3 कंपनियों के शेयरों को शॉर्ट टर्म के लिए ASM यानी एडिशनल सर्विलांस मेजर्स लिस्ट में डाल दिया गया है। अदाणी ग्रुप के इन शेयरों को ASM में शामिल करने का मकसद शेयरों में उतार-चढ़ाव को कम करना है। लिस्ट में शामिल होने के बाद इन शेयरों की निगरानी भी बढ़ जाएगी। अदानी एंटरप्राइसेज, अदानी पोर्ट और अबुंजा सीमेंट को ASM में डाला गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें