फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी सपाट; सोना टूटा-चांदी चमकी

Mon, 12 Dec 2022 05:34 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स में 51 अंकों की गिरावट आई और यह 62130 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी महज 0.55 अंकों की बढ़त के साथ सपाट ढंग से 18497 के लेवल पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार बीते शुक्रवार के बाद सोमवार को भी गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स में 51 अंकों की गिरावट आई और यह 62130 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी महज 0.55 अंकों की बढ़त के साथ सपाट ढंग से 18497 के लेवल पर बंद हुआ। सोमवार को बाजार में एलआईसी के शेयरों में 4% की बढ़ोतरी दिखी जबकि इंफोसिस और टाइटन के शेयरों में 1% की गिरावट देखने को मिली। जियोजित फाइनेंशियल के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर के अनुसार "बैंकिंग, धातु, तेल और गैस सेक्टर के शेयरों में रिकवरी के बीच बाजार में सुस्त व सपाट शुरुआत हुई। वहीं दूसरी ओर, आईटी शेयरों में जारी बिकवाली से सूचकांकों पर दबाव पड़ा। महंगाई के आंकड़ों के पिछले महीने की तुलना में नरम पड़ने की उम्मीद है। वैश्विक बाजार नाजुक बने रहे क्योंकि प्रमुख केंद्रीय बैंकों की ओर से दर निर्णयों को केंद्र में रखा गया।"

विज्ञापन


सोना 109 रुपये टूटा, चांदी में 934 रुपये की तेजी
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 109 रुपये घटकर 54,461 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी का भाव 934 रुपये की तेजी के साथ 68,503 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें