फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

190 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, 120 रुपये लुढ़का सोना, चांदी भी हुई सस्ती

Mon, 30 Apr 2018 03:51 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकिंग और आईटी शेयरों में मजबूती का असर सोमवार को शेयर बाजार में भी देखने को मिला और सेंसेक्स 190.66 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ। वहीं सराफा बाजार में सोने के दामों में 120 रुपये की कमी देखने को मिली। चांदी की कीमतों में भी 150 रुपये की गिरावट देखी गई। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 35160 के स्तर पर तो वहीं निफ्टी भी 50 अंकों की तेजी के साथ 10740 के स्तर पर बंद हुआ। एसबीआई, एचडीएफसी, टीसीएस, विप्रो और एचसीएल टेक के शेयरों में 1.53 से 1.90 फीसदी तक तेजी है। वहीं, आरआईएल, एक्सिस बैंक, गेल, कोल इंडिया और ओएनजीसी के शेयरों में 0.61 से 2 फीसदी तक गिरावट है। 

निफ्टी पर बढ़े सभी इंडेक्स
निफ्टी पर आईटी इंडेक्स में 1.95 फीसदी की तेजी दिख रही है। वहीं, बैंक निफ्टी में 0.52 फीसदी, पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.54 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.32 फीसदी की तेजी है। 
विज्ञापन

 
विदेशों में कम होती प्रवृत्ति व स्थानीय आभूषण निर्माताओं द्वारा घटती मांग के कारण बुलियन बाजार में सोमवार को सोने के दाम 120 रुपये घटकर 32,200 प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। चांदी के भाव भी औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की घटती उठान के कारण 150 रुपये की गिरावट के साथ 40,300 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा पहुचें हैं। 

डिमांड नहीं होने से घटा दाम
व्यापारियों का कहना है कि दूसरी मुद्राओं की तुलना डॉलर की बढ़ती मजबूती व विदेशों में घटती प्रवृत्ति के कारण सोने में सुरक्षित निवेश की छवि को छति पहुंची है तथा स्थानीय आभूषण निर्माताओं सोने की मांग में आई कमी की वजह से सोने के दामों में गिरावट आई है। वैश्विक स्तर की बात करें तो सिंगापुर में सोने के दाम 0.43 फीसदी गिरकर 1,316.90 डॉलर प्रति औंस व चांदी के भाव 0.36 फीसदी घटकर 16.40 डॉलर प्रति औंस हो गया हैं। 

दिल्ली में यह रहा आज का भाव
देश की राजधानी में 99.9 फीसदी व 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 120 रुपये लुढ़क कर 32,200 रुपये व 32,050 रुपये प्रति 10 ग्राम जा पहुंची हैं। सोने के गिन्नियों के दाम बिना किसी बदलाव के 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम की गिन्नी पर ही टिके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें